Home » प्रदेश » मंदिर में चोरी के तीन मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी के तीन मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सायरा (उदयपुर)। जिले की सायरा थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले छह महीनों से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी के तीन मामलों में वांछित था।

विशेष अभियान के तहत मिली सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी (गिर्वा) गोपाल चन्देल के सुपरविजन में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

तकनीक और आसूचना का मेल
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहयोग की मदद से आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया। सघन घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश पुत्र नैनाराम (31 वर्ष), निवासी गोरिया, थाना बाली (जिला पाली) को धर दबोचा।  थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश सायरा थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग मुकदमों में मुख्य आरोपी है। इन सभी मामलों में आरोपी पर नए कानून बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं (305 और 331) के तहत प्रकरण दर्ज हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पूर्व में सुरेश के बड़े भाई रमेश कुमार (34 वर्ष) को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुरेश से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि क्षेत्र के अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों में भी इसकी संलिप्तता हो सकती है।

गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, शंभुसिंह और यशवंत सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!