Home » प्रदेश » रात के अंधेरे में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

रात के अंधेरे में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

गोगुंदा – जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोगुंदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब दो माह पूर्व एक घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना 13 फरवरी 2020 की रात की है। डुलावतो का गुडा (राव मादडा) किशनसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 12 बजे 7-8 हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस आए थे। आहट पाकर जब किशनसिंह ने दरवाजा खोला, तो बदमाशों ने उन पर लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बदमाशों ने किशनसिंह की पत्नी के गहने लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों के जाग जाने के कारण वे सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने घर के पास स्थित कुलदेवी कानेश्वरी माताजी मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से 20,000 रुपये और एक खड्ग चोरी कर ली थी।

उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन में गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश उर्फ रणजीत (35 वर्ष), निवासी मेवाड़ों का मठ (बेकरिया) को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी श्याम सिंह के साथ सहायक उप-निरीक्षक नंदलाल, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह और कॉन्स्टेबल राकेश कुमार शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!