
सायरा – क्षेत्र में रविवार को श्री राजपूत करणी सेना की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए संभाग, जिला और तहसील स्तर पर नई नियुक्तियों के साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
नई नियुक्तियों की घोषणा
संगठन को नई गति देने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें रणजीत सिंह शक्तावत को संभाग महामंत्री, सम्मत सिंह देवदा को जिला महामंत्री, तेज सिंह मोजावत को उपाध्यक्ष और महिपाल सिंह देवड़ा को नियुक्त किया गया है।
साथ ही सायरा तहसील कार्यकारिणी का भी विधिवत गठन किया गया, जिसमें चतर सिंह राणावत को अध्यक्ष और भगवत सिंह झाला को प्रभारी मनोनीत किया गया।
सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मंथन
बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक एकता को अटूट बनाए रखने पर विशेष बल दिया। आगामी पंचायती राज चुनावों में समाज की भूमिका और यूजीसी से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय देना होगा।
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
बैठक से पूर्व गोगुंदा और सायरा की टीमों द्वारा प्रदेश, संभाग और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का धोली घाटी बायपास पर स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा, संभाग अध्यक्ष परमवीर सिंह डुलावत, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, जिला प्रभारी फतह सिंह राठोड़, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह देवड़ा, महिपाल सिंह देवडा, निर्भय सिंह, बड़गांव तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौजावत, प्रताप सिंह सिसोदिया, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, हिम्मत सिंह झाला, नरेंद्र सिंह देवड़ा भेरू सिंह देवड़ा, महिपाल सिंह, श्याम सिंह, कमल सिंह कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





