Home » प्रदेश » कांग्रेस की संगठन बढाओं, लोकतंत्र बचाओं अभियान की आयोजित हुई सभा

कांग्रेस की संगठन बढाओं, लोकतंत्र बचाओं अभियान की आयोजित हुई सभा

गोगुन्दा – सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं की संगठन बढाओं, लोकतंत्र बचाओं अभियान की बैठक आयेजित हुई । बैठक के दौरान पूर्व सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
रघुवीर सिंह मीणा ने कहा है कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए संगठन में कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी बहुत जरूरी है।
मीणा ने कहा अगर कार्यकर्ताओं में एकता नहीं है तो वह युद्व नहीं जीता जा सकता हैं इसलिए कार्यकर्ताओं की कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं स्वाभीमान बहुत आवश्यक है।
उन्होने राज्य की भाजपा सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बार बार आगे बढाकर पंचायती राज संस्थाओं में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। भाजपा सरकार द्वारा कराये गये अंदरूनी सर्वे में यह स्पष्ट हो गया है कि अगर चुनाव कराये गये तो भाजपा का सुपटा साफ हो जायेगा। इसलिए वह कुछ न कुछ तर्क देकर चुनाव को बार – बार आगे बढा रही है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि भाजपा के शासन में सभी जगह पर सरे आम लूट कसोट, भष्टाचार का बोलबाला है।
गोगुन्दा एवं सायरा पंचायत समितियों में 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन देकर विकास के कार्यों की स्वीकृति हो रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस को संगठन को मजबूत करना पडेगा। विधानसभा में हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मंडल, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णयों को मानना पडेगा और पार्टी के अनुसासन में रहकर कार्य करना पडेगा तभी हम भाजपा को हरा सकेगें।

पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि उच्च न्यायालय ने भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव नहीं कराने पर राज्य के मुख्य निवार्चन आयुक्त को न्यायालय की अवमानना के नोटिस जारी किये है। भाजपा सरकार के शासन में कानून एवं व्यवस्था बदत्तर हो चुकी है। महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में भारी वृद्वि हुई है। अपराधियों के बढते हौंसले से आमजन में डर व्याप्त है तथा दहशत है।
उन्होंने कहा कि केवल गोगुन्दा तहसील में कानून व्यवस्था के मामले में कुंडाऊ निवासी तुलसीराम गमेती पिछले डेढ माह से लापता है। पुलिस एवं प्रशासन के यहां कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन एवं थाने का घेराव करने के बावजूद अभी तक तुलसीराम का पता नहीं चल सका है। उसके परिजन बहुत परेशान है लेकिन प्रशासन ने उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।

इस दौरान देहात जिला महिला अध्यक्ष भगवती डांगी, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामसिंह चंदाणा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोनक गर्ग, युथ के प्रदेश महासचिव अशरफ खान, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाडा, हरि सिंह झाला, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, एससी ब्लॉक अध्यक्ष नारायण मेघवाल, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेश लौहार, गोगुंदा निर्वतमान उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी, रामेश्वर चौधरी, विक्रम सिंह बारहठ, प्रकाश लौहार, हितेश पालीवाल, तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवडा, दीपेन्द्र सिं चंद्रावत, रमेश वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!