Home » प्रदेश » भाजपा स्थापना दिवस को लेकर गोगुंदा मंडल की हुई बैठक

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर गोगुंदा मंडल की हुई बैठक

गोगुंदा – भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गोगुंदा मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर तक स्थापना दिवस कार्यक्रमों को प्रभावी और सफल बनाना रहा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नाहर सिंह देवड़ा ने पार्टी के वैचारिक सफर और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नाहर सिंह देवड़ा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, तब विपक्षी कांग्रेस ने इसका उपहास उड़ाया था। उन्होंने गर्व के साथ कहा, वही पार्टी आज एक वटवृक्ष की तरह अडिग खड़ी है, जिसकी छाया में करोड़ों कार्यकर्ता सुरक्षित हैं और यह आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है।

उन्होंने जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और फिर भाजपा तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्षों को याद किया।
उन्होंने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर है, वह उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपना जीवन समर्पित कर दिया।
बैठक के दौरान मंडल प्रभारी लक्ष्मण सिंह राव ने स्थापना दिवस के अवसर पर किए जाने वाले सांगठनिक कार्यों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित होकर पार्टी का ध्वज फहराना अनिवार्य है। ध्वजारोहण की सेल्फी लेकर उसे सरल ऐप पर अपलोड करना होगा। सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में रंगोली, भजन-कीर्तन और आकर्षक लाइटिंग कर स्थापना दिवस को दीपोत्सव की तरह मनाया जाए। जनसंघ के समय से जुड़े पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका विधि-विधान से सम्मान किया जाए।

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल प्रभारी सुरेश पालीवाल, मंडल उपाध्यक्ष भंवर सिंह राजपूत, पृथ्वी सिंह राजपूत, मंडल मंत्री देवी सिंह, अरविंद मेनारिया, प्रशासक कालू लाल गमेती, दीपा राम गमेती, साजू राम, मनोहर लाल गरासिया, ओम सिंह चौहान, खुमान सिंह , भगवत सिंह ,बंशी सिंह ,नाथू सिंह ,अमित ,काशीराम मेघवाल, प्रकाश पालीवाल, बाबू सिंह , पूर्व सरपंच तेजू लाल, कमल कुमार, मनोहर लाल, केशु लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!