Home » प्रदेश » जरगाजी पाटोत्सव में गूँजा शिक्षा का नारा, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का आह्वान

जरगाजी पाटोत्सव में गूँजा शिक्षा का नारा, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का आह्वान

सायरा – क्षेत्र के गुंदाली के समीप जूना स्थान पर स्थित जरगाजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक समागम में न केवल भक्ति की गंगा बही, बल्कि समाज को शिक्षित और संगठित करने का संकल्प भी लिया गया।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, मनीष और अनिता ने बांधा समां
पाटोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक मनीष परिहार और अनिता जांगिड़ ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु देर रात तक भाव-विभोर होकर नृत्य करते रहे। पूरा परिसर जरगाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान गोगुंदा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों भक्तों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दर्शन लाभ लिए।

प्रथम वर्षगांठ पर विशेष सजावट
उल्लेखनीय है कि ठीक एक वर्ष पूर्व इसी दिन जरगाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

शिक्षा के बिना विकास अधूरा – विनोद जाखड़
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, समाज जब तक पूरी तरह शिक्षा से नहीं जुड़ेगा, तब तक सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।ष् उन्होंने युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आने और समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कुरीतियों को त्याग कर संगठित होने की अपील – मेघवाल
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन मेघवाल ने सामाजिक चेतना पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को आगे आकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना होगा। उन्होंने समाज को एक जाजम (मंच) पर संगठित होने का आह्वान किया ताकि भविष्य की चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!