
गोगुंदा – शनिवार को कस्बे के पीएमश्री विद्यालय में प्लान इंडिया संस्थान ने बालिका शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में रावलिया खुर्द, रावलिया कलां, नान्देशमा, जसवंतगढ़ और मोरवल सहित गोगुंदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 13 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को आवागमन की सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई में दूरी बाधा न बन सके।
इस दौरान भाजपा मिडिया प्रभारी सुरेश तेली, रोशनलाल वेद, शंभुलाल मेघवाल, अमृतलाल, राकेश कुमार जोशी, पूरण कुमार, गोपाल पालीवाल, अध्यापक रामलाल मेघवाल, प्लान इंडिया के जिला समन्वयक शहाबुद्दीन, ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार सहित पार्वती मेघवाल, राजकुमारी कुमावत, दीपाना, प्रियंका, जानू कुंवर रौशनी एवं मंजू पालीवाल मौजूद रहें
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





