
गोगुंदा – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शुक्रवार को गोगुंदा के दौरे पर रहे। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जाखड़ के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जोश के साथ नारेबाजी की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने विनोद जाखड़ को मेवाड़ी साफा और फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। संगठन के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की।
युवाओं को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का स्मरण करते हुए कहा मेवाड़ वीरों की भूमि है। यहाँ के युवाओं में अदम्य साहस और नेतृत्व की क्षमता है। आज आवश्यकता है कि क्षेत्र के युवा अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय राजनीति में आएँ। युवाओं की राजनीतिक भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक सुधार होगा और आने वाली पीढ़ी वैचारिक रूप से मजबूत बनेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, निर्वतमान उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, क्षत्रिय मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष करण सिंह झाला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, मोडी ग्राम पंचायत के निर्वतमान उपसरपंच प्रहलाद सिंह झाला, हितेश पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, नारायण मेघवाल सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





