
उदयपुर – बुधवार को श्री जरगा जी जूना स्थान विकास ट्रस्ट, गुंदाली की कार्यकारिणी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 12वीं (कला वर्ग) की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाली छात्रा माया मेघवाल का मेघवाल का मेवाड़ी साफा और उपरना ओढाकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष रतन लाल मेघवाल ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष प्रथा राम, शंकर लाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट गोवर्धन मेघवाल, कोषाध्यक्ष सवा राम और सह-कोषाध्यक्ष किशन मेघवाल सहित कार्यकारिणी के कई लोग मौजूद रहें।
बता दे कि मंगलवार को घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में चौहानों का गुड़ा (कुम्भलगढ़) निवासी माया, पुत्री तोली राम मेघवाल ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।





