Home » प्रदेश » आबकारी विभाग की कार्यवाही, सुलाव-कागवास रोड से आरोपी गिरफ्तार, शराब बरामद

आबकारी विभाग की कार्यवाही, सुलाव-कागवास रोड से आरोपी गिरफ्तार, शराब बरामद

गोगुंदा – मंगलवार को आबकारी विभाग ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया है। आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के आदेशानुसार संचालित विशेष अभियान और महावीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित शुष्क दिवस की पालना सुनिश्चित करने के लिए आबकारी टीम ने नाकाबंदी कर अवैध शराब और बियर बरामद की है।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (उदयपुर जोन) प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया और उपायुक्त प्रद्युमन सिंह चुंडावत के निर्देशन में इस कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की गई।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि देवला-बेकरिया क्षेत्र की बंद दुकानों के आसपास ड्राई-डे का फायदा उठाकर भारी मात्रा में शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही आबकारी इंस्पेक्टर शम्भू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सुलाव-कागवास रोड और बिकरणी तिराहे पर रेड मारी। इस दौरान मौके से अवैध रूप से रखी गई बियर और शराब की बोतलें बरामद की गईं। विभाग ने मौके से अभियुक्त छापर, थाना-मांडवा निवासी अजित कुमार पुत्र वागा राम खेर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जमादार शम्भू सिंह देवड़ा, सिपाही सुखराम, रामरूप, शेर सिंह और होमगार्ड लोकेश गवारिया शामिल रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!