गोगुंदा – सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय बावड़ी में शिक्षा विभाग द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि, शत-प्रतिशत उपस्थिति और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना रहा।
उच्चाधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर सीइडीईओ प्रतिभा गुप्ता और गोगुंदा सीबीईओ प्रेरणा नौसलिया उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 1 अप्रैल से विद्यालय में बालकों की उपस्थिति 100 सुनिश्चित की जाए, ताकि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मजबूती से हो सके।
कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
चौपाल के दौरान मुख्य फोकस नामांकन वृद्धि पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि विजय बावड़ी पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। श्जीरो ड्रॉपआउटश् के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता धनखड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विजय बावड़ी की सरपंच धनकी बाई, पूर्व सरपंच नाहरसिंह देवड़ा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






