Home » प्रदेश » मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, 30 किलो चांदी के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, 30 किलो चांदी के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

कुराबड़ (उदयपुर) – जिला पुलिस ने कुराबड़ स्थित मोहित ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम चोरी की चांदी बरामद कर ली है। गिरोह की खास बात यह है कि ये बदमाश वारदात के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनते थे।

बीते 14 मार्च की रात कुराबड़ निवासी अशोक सोनी की दुकान मोहित ज्वेलर्स के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने करीब 20 तोला सोना और 100 किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। 15 मार्च को मामला दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए सात अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाडा और डीएसपी गोपाल चंदेल के निर्देशन में थानाधिकारी तेजुसिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में दबिश देकर 28 मार्च को तीन मुख्य आरोपियों को डिटेन किया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गये आरोपियों में दुधी तलाई, बिजयपुर, (चित्तौड़गढ़) निवासी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर, धागणों का खेड़ा, बिजयपुर, (चित्तौड़गढ़) निवासी कालुलाल कंजर सहित बिजयपुर, (चित्तौड़गढ़) निवासी महेन्द्र कंजर को डिटेन किया गया है।
वहीं पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह गिरोह रात के समय बाइक पर निकलता था और चोरी करने से पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहन लेता था। ये बदमाश अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे और सूने मकानों व दुकानों को निशाना बनाते थे।

वारदात में कुल 6 लोग शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है जिसमें बिजयपुर निवासी अर्जुन कंजर , रामचन्द्र कंजर और कुंदन कुमार शामिल है। वही आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम थाना कुराबड़ थाने के एएसआई सुखदेव, लालुराम, भगवतसिंह , गोवर्धनलाल , ईश्‍वरलाल, हैडकांस्टेबल शांतिलाल, प्रकाशचन्‍द्र, रूपलाल , पुष्‍करलाल , कांस्टेबल धनश्‍यामसिंह ,नरेन्‍द्रसिंह , राजेन्‍द्र कुमार , मुकेश कुमार , विक्रमसिंह , भुराराम , लोकेश कुमार ,शंकरलाल , कानाराम , रामकरण , लोकेन्‍द्रसिंह , माधुसिंह ,भंवरसिंह , भुपेन्‍द्र कुमार डांगी, मुकेश , मोहनसिंह , लालसिंह ,राजेन्‍द्रसिंह , आकाश कुमार, चालक लक्ष्‍मणलाल सहित सरिता कुंवर , सविता , निरमा शामिल रहे

वहीं गोवर्धनविलास थाने के थानाधिकारी राजेन्‍द्रसिंह , एएसआई मनोहर सिंह, हैडकांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार, कांस्टेबल दिनेश और प्रतापनगर थाने के कांस्टेबल रामस्‍वरूप ,लोकेश गवारीया, सोहन शर्मा, अंकित, साईबर सेल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल थे।
जिला स्‍पेशल टीम एएसआई विक्रमसिंह, योगेश कुमार, करतार सिंह, हैडकांस्टबल अखिलेशवर कुमार ,भंवरलाल , हितेन्‍द्रसिंह ,जगदीशचन्‍द्र ,गणेशसिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार , सुमेरसिंह, सुमित ,शक्तिसिंह , मुकेश ,जितेन्‍द्र , विरेन्‍द्र सहिज चालक कृष्‍ण कुमार थे। बिजयपुर की टीम में थानाधिकारी रामलाल , साईबर सेल से रामावतार शामिल थे। वही पुलिस थाना बेंगु के कांस्टेबल ललित सिंह शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!