गोगुंदा – रविवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण स्थल से लोहे की कीमती सेंटिंग प्लेटें चोरी करने के मामले में 24 घंटे में खुलासा करतें हुए चोरी की 8 भारी लोहे की प्लेटों सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया है।
तीक्ष्मणराज सिंह ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोगुन्दा से रामपुरा चौराहा के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ है। 27 मार्च 2026 की सुबह धोलीघाटी-मजाम रोड पर अज्ञात चोर एक सफेद रंग की पिकअप में आए और वहां रखी 8 भारी लोहे की सेंटिंग प्लेटें चोरी कर ले गए।
लेबर बबलू ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। चोरी गई इन प्लेटों पर कंपनी का नाम लिखा हुआ था, जिनकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जोगियों का गुडा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मजाम से गोगुन्दा की ओर आ रही संदिग्ध पिकअप को रुकवाया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें चोरी की गई 8 लोहे की प्लेटें बरामद हुईं।
पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के उपला भीलवाड़ा (भादवी गुडा) निवासी मुरीलाल (30) पुत्र बुगाराम गमेती और सूरजगढ निवासी गणेशलाल (22) पुत्र चादरा जी गमेती को गिरफ्तार किया गया । वही गठित टीम में एएसआई विनेश कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार सहित किशोर कुमार शामिल रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
गोगुंदा – रविवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण स्थल से लोहे की कीमती सेंटिंग प्लेटें चोरी करने के मामले में 24 घंटे में खुलासा करतें हुए चोरी की 8 भारी लोहे की प्लेटों सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया है।




