गोगुंदा। नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक गोगुंदा से स्वरूपगंज की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सायरा क्षेत्र के बांगुनी निवासी देवाराम और थवरा राम बुधवार को अपनी बाइक से स्वरूपगंज जा रहे थे। खोखरियां की नाल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक लहूलुहान हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया।
ईएमटी अमृत मेघवाल ने बताया कि देवाराम हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें काफी चोटें आई हैं। वहीं थवरा राम को प्राथमिक उपचार दिया गया है, इनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
गोगुंदा। नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक गोगुंदा से स्वरूपगंज की ओर जा रहे थे।




