Home » प्रदेश » सायरा ब्लॉक का 10वीं बोर्ड में सरकारी स्कूलों का परिणाम रहा 88.77 प्रतिशत

सायरा ब्लॉक का 10वीं बोर्ड में सरकारी स्कूलों का परिणाम रहा 88.77 प्रतिशत

सायरा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों में सायरा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष सरकारी विद्यालयों का कुल परीक्षा परिणाम 88.77 प्रतिशत रहा है, जो क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है।

सायरा ब्लॉक के 38 सरकारी स्कूलों के कुल 860 विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दी थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं में प्रथम श्रेणी 204 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी 416 विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी 143 विद्यार्थी सहित 25 विद्यार्थी पूरक रहें थे। वही सायरा ब्लॉक के कुल उत्तीर्ण 763 हुए है।

ब्लॉक स्तर पर चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है। जीजीएसएसएस सायरा से हेमलता गर्ग ने 90.33 प्रतिशत, जीजीएसएसएस पदराडा से अनिता लोहार ने 92.50 प्रतिशत, जीजीएसएसएस सुआवतों का गुडा से देवेन्द्र सिंह ने 92.33 वही एमजीजीएस से किस्मत कुवर ने 93.33 प्रतिशत का परिणाम दर्ज कराया हैं।

 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!