Home » प्रदेश » वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच राणावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच राणावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सायरा। बुधवार को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, तरपाल ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और तरपाल सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह राणावत के आकस्मिक निधन के समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, स्वगीर्य राणावत एक दिन पूर्व एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भगवत सिंह राणावत तरपाल गांव के राज परिवार से ताल्लुक रखते थे और अपनी साफ-सुथरी छवि व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे।
उनके निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ‘ए’ के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा और समस्त कांग्रेस पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव तरपाल में किया जाएगा।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!