गोगुंदा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जारी परिणामों के अनुसार, गोगुंदा ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले हैं।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सत्र में ब्लॉक के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कुल 860 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। परीक्षा के दौरान 839 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से 673 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस प्रकार गोगुंदा ब्लॉक का कुल परीक्षा परिणाम 80.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
सीबीईओ नौसलिया ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें भावना कुम्हार, पूजा मेहता, यशवंत सिंह, प्रियंशी कुंवर, घनश्याम सुथार, सीमा़ राजपूत, जयश्री वैरागी, दीक्षा लोहार, माही सोनी और पुष्पेंद्र सिंह झाला जैसे विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों में जानवी कुम्हार, करिना मेहता, कल्पना मेघवाल, कृष्णा सुथार, चागन सिंह, सेजल जोशी, पायल कुंवर, ललिता कुम्हार, तपस्या प्रजापत और खुशबू मेघवाल ने बेहतरीन अंक अर्जित किए।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में प्रिंसी जायसवाल, मनीषा प्रजापत, दीपक सुथार, फतेह सिंह चौहान, इंदर सिंह, गजेंद्र जोशी, प्रीति कुमारी जोशी, अंकित सिंह, निकुंज सोनी और पायल पालीवाल ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की ओर शिक्षकों व अभिभावकों की मेहनत रंग लाई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सामूहिक प्रयास का नतीजा है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





