Home » प्रदेश » गैस सिलेंडर में गैस नहीं, निकला पानी, उपभोक्ता के उड़े होश

गैस सिलेंडर में गैस नहीं, निकला पानी, उपभोक्ता के उड़े होश

गोगुंदा। कस्बें में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुरक्षा और शुद्धता पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। कस्बे के एक उपभोक्ता ने भारत गैस के सिलेंडर में गैस की जगह पानी होने का गंभीर आरोप लगाया है।

भारत गैस के उपभोक्ता मुकेश मेघवाल ने बताया कि गत 13 मार्च को एक गैस सिलेंडर बुक करवाया था, जिसकी होम डिलीवरी 14 मार्च को हुई थी। सिलेंडर लगने के मात्र 10 दिन बाद ही अचानक गैस खत्म हो गई। शक होने पर सिलेंडर की जांच की, तो सिलेंडर के भीतर गैस के बजाय भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था।

गैस खत्म होने और पानी निकलने की स्थिति से परेशान होकर मुकेश मेघवाल तुरंत सिलेंडर लेकर श्री सालासर बालाजी भारत गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों को आपबीती सुनाई और पानी से भरा सिलेंडर दिखाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं मामले को लेकर श्री सालासर बालाजी भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर बी.एस. राठौड़ ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत मिलते ही उन्हें तत्काल दूसरा सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!