गोगुंदा। मंगलवार को घोषित हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में गोगुंदा कस्बे की एक होनहार बेटी ने अपनी सफलता की चमक बिखेरी है। कस्बे के काछबा स्थित पीएमश्री विद्यालय की छात्रा माही सोनी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे कस्बे का नाम रोशन किया है।
माही के पिता सुरेश सोनी ने बताया कि माही बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। माही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होने बताया कि माही पढ़ाई के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्हें पेंटिंग करने का गहरा शौक है और वे अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए उकेरना पसंद करती हैं। भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए माहि ने बताया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं ताकि समाज की सेवा कर सकें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






