उदयपुर । जिले के गोगुंदा क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा कुकड़ेश्वर जी महादेव मंदिर परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ बैठकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण किया और आपसी भाईचारे, एकता एवं सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालू भील ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला के कार्यकाल में गोगुंदा विधानसभा में संगठन ने नए आयाम छुए हैं और युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश महासचिव लव चौधरी, देहात कांग्रेस जिला महासचिव उदयपुर देहात कुशलेश चौधरी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस रवि शर्मा, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस दिनेश जोशी, मोहित चौधरी, दीपक पुष्करणा, विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल डूंगरी, जिला संगठन महामंत्री पर्यावरण प्रकोष्ठ संदीप बारबर, महासचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ संजय पुष्करणा, जिला सचिव नाथू लाल, भरत मेनारिया, ब्लॉक अध्यक्ष खेमली पुष्कर कटारा, जिला महासचिव सुनील गमेती, पूर्व उपसरपंच मांगीलाल, पूर्व सरपंच माणा गमेती, जिला महासचिव गोपीलाल, जिला सचिव कूका राम, तन्मय श्रीमाली, अरुण पालीवाल, ललित वैष्णव, विधानसभा महासचिव नारू लाल सहित विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, वार्डपंच एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला ने कहा कि ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी संबंधों को भी सुदृढ़ करते हैं। समारोह का माहौल पूरी तरह आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।








