गोगुंदा। भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का जन्मदिवस शनिवार को क्षेत्र के गणेश का गुड़ा में बेहद हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी की और जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली को केक खिलाकर फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं के इस अगाध प्रेम को देखकर जिलाध्यक्ष ने सभी का सहृदय आभार व्यक्त किया।
जन्मदिन समारोह में क्षेत्र के कई कद्दावर नेताओं ने शिरकत कर जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजाति क्षेत्रीय विकास कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक प्रताप लाल गमेती, निवर्तमान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।