गोगुंदा। क्षेत्र में संचालित विकल्प संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 15 गाँवों की 150 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के सफल संचालन में संचालिका सविता चदाणा, पिंकी खटीक, प्यारी गमेती सहित जितेंद्र, पुष्कर, धापू मेघवाल, सुगना झाला, माया, ललिता और भावना गमेती सहित कई महिलाएं मौजूद रही।विकल्प संस्थान की डायरेक्टर उषा चौधरी ने कहा कि आज भी कई महिलाएं नशे के कारण होने वाली घरेलू हिंसा और अत्याचार का सामना कर रही हैं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि महिलाओं को आज भी अपने निर्णय स्वयं लेने की पूरी आजादी नहीं है, जिसे संगठन के माध्यम से बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिला दिवस तो केवल एक माध्यम है, हमारा असली लक्ष्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें सशक्त बनाना है ताकि वे शोषण के खिलाफ खड़ी हो सकें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।