गोगुंदा – गुरूवार को कृषि महाविद्यालय में हिंदू नववर्ष पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान गणपति एवं माता सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश हंस व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी पं. हिमांशु पुरोहित के निर्देशन में पूजा संपन्न हुई।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. दिनेश हंस ने भगवान से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की। कॉलेज परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






