गोगुंदा । क्षेत्र की प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था भवानी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने गुरुवार को अपना 18वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर संस्था की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों हिस्सा लिया।
रक्तदान से बचती है तीन जिंदगियां – एमडी भवानी शंकर
शिविर के दौरान बीसीसीएस के प्रबंध निदेशक भवानी शंकर पुजारी ने बताया कि संस्था पिछले दो वर्षों से अपने स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी नियमों और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार, हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त से कम से कम तीन लोगों की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है। बीसीसीएस परिवार इस पुनीत कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है।
उत्साह के साथ हुआ रक्तदान
आयोजन के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। हालांकि, एमडी भवानी शंकर पुजारी ने बताया कि शिविर में 57 यूनिट रक्तदान संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वर्तमान स्थिति को देखते हुए 25 से 30 यूनिट के आसपास रक्तदान होने की संभावना है। संस्था के इस कदम की क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने सराहना की है। कार्यक्रम में बीसीसीएस परिवार के सदस्य, कर्मचारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने संस्था के सफल 18 वर्षों के सफर की बधाई दी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।