गोगुंदा। उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आदिवासी समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह विरोध कुंडाऊ गांव के निवासी तुलसीराम गमेती के एक महीने बाद भी लापता होने और पुलिस द्वारा अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाने के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई कर युवक को ढूंढ नहीं निकालता, तब तक धरना जारी रहेगा।
कांग्रेस देहात के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालू भील ने बताया कि तुलसीराम एक महीने पहले घर से लापता हुआ था। परिजनों ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली के कारण समाज में भारी आक्रोश है।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह रवैया पीड़ित परिवार को और अधिक प्रताड़ित कर रहा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटेंगे।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पुलिस की टीम धरातल पर हर पहलू की गहनता से जाँच कर रही है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के कारण कार्रवाई में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुंडाऊ गांव और आसपास के क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।