गोगुंदा। बुधवार को क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मजावद में राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा नौवीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 27 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिन्हें पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान वाइस प्रिंसिपल दुर्गा लाल मेघवाल, ललित , कैलाश , सुशीला , लक्ष्मी , कविता , इंदुबाला जैन, भगवती लाल मेनारिया, हीरालाल तेली, जसवंत कलाल, सरपंच लहरी बाई गमेती, रमेश सुथार, भरत मेघवाल और भूरीलाल मांगी दास सहित विद्यालय का स्टाफ और कई नागरिक मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






