गोगुंदा। नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर डोली होटल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर से रिसा केमिकल सड़क पर फैलने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टैंकर पलटने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।