गोगुंदा। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश की लहर है। इसी कड़ी में सोमवार को गोगुंदा क्षेत्र के खटीक समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी देने की पुरजोर मांग उठाई है। वहीं समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो समाज को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ज्ञापन में समाज ने बताया कि होली जैसे पावन पर्व के दिन तरुण खटीक की नृशंस हत्या कर दी गई। यह घटना अत्यंत दुखद, अमानवीय और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस हत्याकांड से पूरे समाज में भय और भारी आक्रोश का माहौल है।
खटीक समाज ने ज्ञापन में तरुण खटीक हत्याकांड मामले में मामले की जांच फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द परिणाम देने , सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा (फांसी) देने , पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग रखी हैं।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चावला , सामाजिक कार्यकर्ता मीठालाल, गणेश लाल, लोगर लाल, लालू राम (पूनावली), नरेश कुमार, राजु निमावत (झाड़ोल), शांति लाल, बीसी चावला, धीरज, गोपाल खटीक, किशनलाल, बाबूलाल, कैलाश, हिरा लाल, नाथूराम (कुमावतों का गुड़ा), देवेन्द्र कुमार, अर्जुन सहित कई लोग मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।