Home » प्रदेश » कानून व्यवस्था चौपट, अपराधियों के खौफ में आमजनरू लालसिंह झाला

कानून व्यवस्था चौपट, अपराधियों के खौफ में आमजनरू लालसिंह झाला

गोगुंदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों के कारण आज आम आदमी भय और दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
झाला रविवार को गोगुंदा के श्री घटेश्वरी माता जी मंदिर (जसवंतगढ़) और सायरा के रूपण माता जी मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने में हुए मजावद पिकअप हादसे (6 मौतें) और श्री मालियों की मादड़ी टेम्पो दुर्घटना (3 मौतें) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जनहानि के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। मजावद पंचायत के कुंडाऊ निवासी तुलसी राम गमेती के लापता होने पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के प्रदर्शनों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। महंगाई की मार केंद्र सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाने को लेकर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि जनता को जानबूझकर महंगाई की आग में झोंका जा रहा है।

पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने त्रस्त जनता की कमर तोड़ दी है।

विधानसभा प्रभारी शंकर लाल गायरी ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार से हर वर्ग दुखी है। राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नही है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण कारी योजनाओं की भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। राज्य में आमजन पानी, बिजली, सडक एवं शिक्षा की समस्या से परेशान है। अफसरशाही भजनलाल सरकार पर हावी है। विभागों में रिश्वत दिये बिना आमजन के कोई काम नहीं हो रहा है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जसवंतगढ़ और सायरा में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान पूर्व उप प्रधान अभिमन्यु सिंह झाला, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरीसिंह झाला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल मेनारिया, गोगुंदा के निर्वतमान उप सरपंच लालकृष्ण सोनी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ खान,ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष भेरुलाल सुथार, डॉ पप्पू गरासिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, जिला परिषद सदस्य आनंद कुंवर झाला, नांदेशमा युथ कांग्रेस अध्यक्ष हितेश पालीवाल, पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह बारहठ, सरपंच सापाराम गरासिया, पूर्व सरपंच चेन सिंह चदाणा, जसवंतगढ निर्वतमान उप सरपंच प्रेमशंकर सुथार, हितेश माली, खुमाण सिंह, ओम प्रकाश जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!