Home » प्रदेश » भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गोगुंदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में गोगुंदा, नांदेशमा और सायरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया। दो दिनों तक चले शिविर में विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान वैचारिक अधिष्ठान संगठन से पहले राष्ट्र के मूल मंत्र पर जोर देते हुए बताया गया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की राष्ट्रवादी यात्रा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने पर चर्चा की गई। वहीं सरकार की उपलब्धियां केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्रवाद और भैरोंसिंह शेखावत का अंत्योदय (अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उदय) का सपना आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने और आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा।

शिविर में विधायक प्रताप लाल , जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, निर्वतमान प्रधान सुंदर देवी, निर्वतमान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, सायरा निर्वतमान प्रधान सवाराम गमेती,पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह असोलिया, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा , गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, , नाहर सिंह देवड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!