Home » प्रदेश » विडियों कॉन्फ्रेंस से हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई

विडियों कॉन्फ्रेंस से हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई

गोगुंदा – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए गुरुवार को पंचायत समिति के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी शुभम भैसार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई।

जनसुनवाई के दौरान कुल 13 परिवाद प्राप्त हुईं। उपखंड अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादियों को तुरंत राहत दी। शिकायतों में मुख्य रूप से हैंडपम्प मरम्मत, बिजली विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित थीं।

आगामी ग्रीष्मकाल में पानी और बिजली की किल्लत को रोकने के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें हैंडपम्प मरम्मत अभियान आगामी 16 मार्च 2026 से गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हैंडपम्प मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हैंडपम्प ठीक होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत के प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी को मरम्मत का श्कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!