Home » प्रदेश » किशन मेघवाल के समर्थन में उतरा मेघवाल समाज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

किशन मेघवाल के समर्थन में उतरा मेघवाल समाज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सायरा (Udaipur)। क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा देहात के जिला मंत्री किशन मेघवाल एवं सुरेश मेघवाल को एक पुलिस प्रकरण में अनावश्यक रूप से घसीटने और छवि धूमिल करने के आरोपों के खिलाफ मेघवाल समाज ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सायरा तहसीलदार को उच्चाधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

बांसलिया निवासी भेरूलाल मेघवाल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 8 मार्च 2026 को बड़गांव थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस द्वारा नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस प्रकरण में किशन मेघवाल का नाम न तो मुख्य रिपोर्ट में है और न ही पीड़ित ने उनके नाम का खुलासा किया है, फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें षड्यंत्रकारी बताकर प्रचारित किया जा रहा है।

ज्ञापन में बताया कि जिस कार का जिक्र मामले में है, उससे किशन मेघवाल का कोई संबंध नहीं है। साथ ही, 8 मार्च को रविवार का अवकाश होने के कारण रजिस्ट्री कार्यालय बंद थे, ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री के लिए ले जाने की थ्योरी संदिग्ध है। समाज का दावा है कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस समय किशन मेघवाल उदयपुर में न होकर दिल्ली में थे।

ज्ञापन में सीधा आरोप लगाया गया है कि किशन मेघवाल के बढ़ते राजनीतिक वर्चस्व और सामाजिक कद को देखते हुए विपक्षी दलों के प्रभाव में पुलिस प्रशासन उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गिरफ्तार व्यक्तियों पर दबाव बनाकर झूठे बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

समाज ने मांग की है कि इस प्रकरण की जांच उदयपुर जिले से बाहर किसी उच्च निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। और निर्दाेष व्यक्तियों को राजनीतिक द्वेष के चलते परेशान करना बंद किया जाए। वहीं मेघवाल समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला और निष्पक्ष जांच शुरू नहीं हुई, तो संपूर्ण उदयपुर संभाग का मेघवाल समाज जिला पुलिस प्रशासन के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

इस दौरान मेघवाल समाज के शंकर लाल मेघवाल, चुन्नी लाल मेघवाल, केशुलाल मेघवाल, रोडीलाल मेघवाल, चमन लाल मेघवाल, पुनाराम मेघवाल (जेमली), नेमराज मेघवाल (सेमड), गेहरी लाल मेघवाल (उनण), भगाराम मेघवाल, मना लाल मेघवाल, जगदीश मेघवाल सहित मेघवाल समाज कई लोग मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!