Home » प्रदेश » गैस वितरकों के गोदामों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

गैस वितरकों के गोदामों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

गोगुंदा। उपखंड क्षेत्र में घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसार के नेतृत्व में तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी और प्रवर्तन निरीक्षक अरविंद कुमार ने गैस एजेंसियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने श्री सालासर भारत गैस के ओबराकलां स्थित गोदाम और सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता ने कमोल स्थित भारत गैस गोदाम पर आकस्मिक दबिश दी।

टीम ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और भौतिक सत्यापन किया। संतोषजनक बात यह रही कि वर्तमान में गोगुंदा और कमोल दोनों ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई है।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 09 प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!