गोगुंदा। क्षेत्र के कड़ांऊ निवासी तुलसीराम के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सर्वसमाज के समर्थन के बाद अब क्षेत्र का संत समाज भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए खुलकर मैदान में उतर आया है। बुधवार को संतों और युवा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान यूथ कांग्रेस उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष और युवा नेता बालू भील के नेतृत्व में युवाओं और संतों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि इस मामले में अभी तक की प्रगति संतोषजनक नहीं है और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। यह केवल एक परिवार की नहीं, समाज की भावनाओं की लड़ाई है।
युवा नेता बालू भील ने कहा कि प्रशासन को बिना किसी दबाव के इस संवेदनशील मामले की तह तक जाना चाहिए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि जल्द ही न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसडीएम शुभम भैसारे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।