गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार को एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक और परिचालक दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक ट्रेलर उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान आक्या वाड़ (उखलियात) सुरंग के समीप अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया। अनियंत्रित हुआ ट्रेलर हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एम्बुलेंस की टीम सक्रिय हुई। ईएमटी हरीश मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्राथमिक तौर पर घायलों को गोगुंदा राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान आत्माराम और राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो कि भवानी मंडी (झालावाड़) के निवासी बताए जा रहे हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार को एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक और परिचालक दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।