Home » प्रदेश » मदरसा कमेटी ने कानूनी कारवाही के लिए पेश की रिपोर्ट

मदरसा कमेटी ने कानूनी कारवाही के लिए पेश की रिपोर्ट

गोगुंदा – सोमवार को मदरसा मोईनुल इस्लाम इन्तेजामिया कमेटी ने थानाधिकारी श्यामसिंह चारण को रिपोर्ट दर्ज कराई। कमेटी ने आरोप लगाया है कि एक परिवार की वजह से मोहल्ले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगडने की संभावना हैं।

रिपोर्ट में बताया कि कस्बे में मुस्लिम और सुथार समाज के लोग लंबे समय से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। लेकिन करीब 15 वर्ष पूर्व उदयपुर से आये एक परिवार ने मोहल्ले का माहौल बिगाड़ दिया है। औरे देर रात तक अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं, जिससे महिलाओं और लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 6 मार्च की रात जब समाज के लोग रमजान के पवित्र माह में नमाज अदा कर रहे थे, तब उस परिवार के सदस्यों ने मस्जिद में आकर नमाजियों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान सदर शब्बीर खान सिंधी, नायब सदर गुलाम शब्बीर खान पठान, सेकेट्री, मुस्तफा खान पठान, नायाब सेकेट्री चमन कादरी सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!