Home » प्रदेश » युवक के हत्याकांड के मामले में 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवक के हत्याकांड के मामले में 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सायरा– पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के मामले में 48 घंटो में कारवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने 03 दिन पहले एक युवक की हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों फरार हो गये थें।
पुलिस ने रावछ के एक युवक के हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में केला की सेहरी (रावछ) निवासी निम्बाराम पुत्र नानाराम गमेती, हंसाराम पुत्र नानाराम गमेती, रमेश पुत्र देवाराम गमेती सहित मेवाडो का मठ (बेकरिया) निवासी रमेश पुत्र रणछाराम गमेती, सेमल (बेकरिया) निवासी धर्माराम पुत्र देवाराम गमेती को गिरफ्तार किया हैं।

थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि मोतीराम गमेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 27 वर्षीय पुत्र सामताराम चाम्बुआ में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। अगली सुबह सामताराम का शव चामुंडा माता मंदिर (पालीदाणा) के पास लहूलुहान हालत में मिला। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कार्यक्रम से लौटते समय सभी ने शराब पी रखी थी। जीप में सामताराम द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर अश्लील छेड़छाड़ करने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपियों ने उसे जीप से उतारकर नाले में ले जाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को करीब 8 किलोमीटर दूर वागुणी पालीदाणा रोड के किनारे फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक की और मृतक का खून से सना टी-शर्ट बरामद कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में एएसआई यशवंत सिंह, शम्भु सिंह, हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल रूपाराम, रामदयाल, धर्मेन्द्र, संदीप, नरपतराम और साइबर सेल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल शामिल रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!