Home » प्रदेश » टोल नाके के समीप सड़क किनारे मिला युवक का शव

टोल नाके के समीप सड़क किनारे मिला युवक का शव

गोगुंदा – रविवार को नेशनल हाईवे 27 के समीप सेमटाल मार्ग पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लो जमा हो गये थे।

घटना की जानकारी मिलते ही गोगुंदा थाने से एएसआई भरत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुँचे। शुरुआती जांच में मृतक युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में मांगकर अपना गुजारा करता था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए युवक का हुलिया सोशल मीडिया पर साझा किया। कुछ ही घंटों में युवक की पहचान फुटिया का छापर (तिरोल) निवासी हीराराम पुत्र भैराराम गमेती के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर युवक के परिजन अस्पताल की मोर्चरी पहुँचे। एएसआई भरत सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!