Home » प्रदेश » भालूओं का आतंक गन्ने की मिठास के चक्कर में इंसानों पर हमला

भालूओं का आतंक गन्ने की मिठास के चक्कर में इंसानों पर हमला

सायरा – क्षेत्र के करदा गाँव में रविवार सुबह भालू के हमले से एक युवक घायल हो गया। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज औदीच्य ने बताया कि करदा निवासी पेमाराम रविवार सुबह जब अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पेमाराम के चेहरे पर गंभीर खरोंचें आई हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के बौखाड़ा नाका इंचार्ज भरत मेघवाल, वनरक्षक राकेश मीणा और चेतन पालीवाल) मौके पर पहुँचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर करवाया गया।

उन्होने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में गन्ने की फसल पूरी तरह पक चुकी है। भालू मीठे के शौकीन होते हैं और इसी लालच में वे जंगल छोड़कर खेतों की ओर रुख कर रहे हैं।
बता दें कि महज दो दिन पहले ही रोयडा गाँव में भी एक युवक भालू के हमले का शिकार हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। वन विभाग ने मौका मुआयना कर लिया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!