गोगुंदा। तहसील क्षेत्र के फुटिया गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे और पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित चेन सिंह पुत्र देवीसिंह ने बताया कि फुटिया गांव में उनके परिवार की करीब 10 बीघा संयुक्त जमीन है। यह जमीन उनके पूर्वजों ने साल 1960 में पूर्व राज राणा भेरू सिंह झाला द्वारा अधिकृत करण सिंह पुत्र जगत सिंह से विधिवत क्रय की थी।
पीड़ित का आरोप है कि वर्तमान में जमीन की कीमतें बढ़ने के कारण कुछ भूमाफिया और बाहुबली प्रवृत्ति के लोग इस कीमती भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। चेन सिंह ने गोगुंदा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 फरवरी को कुछ बाहुबली लोग उन्हें अपने साथ चलने का दबाव बना रहे थे, तभी पुलिस आई और उन्हें कागजात लेकर थाने आने को कहा। लेकिन बाद में पुलिस उन्हें सरकारी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है कि पुलिस और बाहुबली लोग मिलकर उन पर दबाव बना रहे हैं।
वहीं थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने आरोप पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फुटिया वाले चेन सिंह ने जिस जमीन पर हो रहें विवाद को लेकर रिपोर्ट पेश की थी वो किसी राव के नाम पर रेवन्यु बताई जा रही है। उन्होने दबाव के आरोपो पर कहा कि पुलिस अपना कार्य कर रही है कानुनी के नियमों के अनुसार कारवाही होगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।