Home » प्रदेश » पालीदाणा के पास मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस

पालीदाणा के पास मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस

सायरा। थाना क्षेत्र के पालीदाणा गांव के समीप शुक्रवार को एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सायरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शांताराम पुत्र मोतीराम के रूप में हुई है, जो रावछ ग्राम के केलु की सेरी का निवासी था।

रावछ ग्राम पंचायत के प्रशासक मनोहरलाल ने बताया कि गुरुवार को गांव के लोग धुंधोत्सव की रस्म के लिए सबुआ (उखलियात) गए थे, जिसमें शांताराम भी शामिल था।

उन्होने कहा कि वापसी के दौरान शांताराम ने शराब पी रखी थी और वह गाड़ी में हरकतें करने लगा। इस कारण ग्रामीणों ने उसे समेल (गडलिया) गांव के समीप गाड़ी से उतार दिया था। लेकिन उसका शव वहां से दूर पालीदाणा गांव के पास मिला, जिससे मौत की वजहों को लेकर रहस्य गहरा गया है।

कांस्टेबल धर्मेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सायरा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है कि यह कोई दुर्घटना है या इसके पीछे कोई और वजह।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!