गोगुंदा। कुंडाऊ निवासी तुलसीराम गमेती के पिछले 20 दिनों से लापता होने और इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अब राजनीति गरमा गई है। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
आगामी 07 मार्च, शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजजनों द्वारा गोगुंदा थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपकर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि तुलसीराम की तलाश के लिए पुलिस थाना और जिला पुलिस अधीक्षक को नामजद रिपोर्ट दी जा चुकी है।
परिजनों और समाज के लोगों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। जब तक पुलिस तुलसीराम की तलाश के लिए सक्रियता नहीं दिखाती और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें क्रय विक्रय सहकारी समिति के हरि सिंह झाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए के अध्यक्ष रामसिंह चदाना, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, गोगुंदा ग्राम पंचायत के उप प्रशासक लालकृष्ण सोनी, एनएसयुआई के जिला महासचिव हिमांशु सोनी, फतह सिंह झाला, अभयसिंह झाला, सुरेश लौहार, रामलाल गमेती, रघु टेलर सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहें ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।