गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार को धोली घाटी के समीप दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में दो बच्चों सहित तीन अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को छिपाला निवासी किशन लाल गमेती अपनी पत्नी बादामी बाई और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक, जिस पर तीन युवक सवार थे। उसने किशन लाल की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
दूसरी बाइक पर देवला निवासी मुकेश, शंकर लाल और नाथूराम सवार थे, जो उदयपुर से देवला की तरफ जा रहे थे। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में किशन लाल की पत्नी बादामी बाई और दूसरी बाइक चला रहा नाथूराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं किशन लाल और उनके दोनों बच्चों के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार शंकर लाल को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद बाईक चलाने वाला मुकेश मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन द्वारा गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बादामी बाई और नाथूराम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार को धोली घाटी के समीप दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में दो बच्चों सहित तीन अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आई हैं।




