Home » प्रदेश » भीषण सड़क हादसा मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5 हुआ, क्षेत्र में शोक की लहर

भीषण सड़क हादसा मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5 हुआ, क्षेत्र में शोक की लहर

गोगुंदा। मजावद के समीप शनिवार को हुए भीषण पिकअप हादसे में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे इस हृदयविदारक हादसे में मृतकों की कुल संख्या अब 5 हो गई है।  सोमवार को मोड़वा निवासी मनीषा गमेती की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि शनिवार को घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि रविवार को एक पुरुष ने दम तोड़ा था। इस हादसे में कुल 34 लोग सवार थे, जिनमें से 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

खुशियां मातम में बदलीं
मोड़वा गांव के गमेती समाज के लोग बडंूदिया गांव से ढूंढोत्सव की रस्म पूरी कर हंसी-खुशी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मजावद के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। एक ही रस्म से लौट रहे इतने लोगों के हताहत होने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और मोड़वा गांव के हर घर में सन्नाटा है।

अस्पताल पहुंचे दिग्गज, घायलों का जाना हाल

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा जिला अस्पताल पहुंचे।
नेताओं ने चिकित्सकों को निर्देश मंत्री खराड़ी ने डॉक्टरों को घायलों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। रक्त की व्यवस्था जिन घायलों को खून की आवश्यकता थी, उनकी तुरंत व्यवस्था करवाई गई।
नेताओं ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बता दे कि भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली घटना के दिन से ही प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि राहत कार्यों में तेजी आए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!