गोगुंदा। रंगों के पावन पर्व होली का आगाज सोमवार को गोगुंदा कस्बे में बड़े ही धूमधाम और विधि-विधान के साथ हुआ। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न शुरू हो गया है।
परंपरा और उल्लास का संगम
कस्बे के खटीक मोहल्ला और वडेरो का भीलवाड़ा सहित कई स्थानों पर पूर्ण रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया। रात 9 बजे जैसे ही शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदित हो उठा।आतिशबाजी और चेहरों पर रौनक
इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खटीक मोहल्ले के चौक में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकत्रित हुए। युवाओं और बच्चों ने जमकर पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। होली की धधकती ज्वाला के बीच लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। मोहल्लेवासियों के चेहरों पर छाई रौनक यह बताने के लिए काफी थी कि गोगुंदा पूरी तरह होली के रंग में सराबोर हो चुका है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






