गोगुंदा। थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक पिकअप हादसे में अब जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान एक और घायल, स्वरूपराम गमेती ने दम तोड़ दिया। गोरतलब है कि शनिवार शाम को मजावद के पास एक अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को घायल स्वरूपराम गमेती की मौत के बाद यह आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है। घायलों की स्थिति पिकअप में कुल 34 लोग सवार थे, जिनमें से 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
बता दे मोड़वा गांव के गमेती समाज के लोग ढूंढोत्सव की रस्म पूरी कर बडंूदिया गांव से वापस लौट रहे थे, तभी मजावद के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस भीषण हादसे के बाद मोड़वा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही रस्म से लौट रहे इतने लोगों का हताहत होना पूरे क्षेत्र के लिए हृदयविदारक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।