उदयपुर। जिले के आरके सर्किल पर संचालित ऑक्सीजन जिम द्वारा ऑक्सीजन प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने बॉयज़ वर्ग में हिस्सा लिया, वहीं गर्ल्स वर्ग में 2 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। बॉयज़ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सीजन टेंलेंट टीम विजेता रही, जबकि गर्ल्स वर्ग में ऑक्सीजन क्वीन टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
इस अवसर पर जिम के संचालक सुनील जोशी एवं मैनेजर ललित जैन ने बताया कि जिम केवल शारीरिक फिटनेस का केंद्र नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है। ऐसे टूर्नामेंट परिवार माहौल में आयोजित करने से सभी सदस्य आपस में जुड़ते हैं और टीम भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस गोगुंदा शक्ति सिंह झाला उपस्थित रहे। उन्होंने सभी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन ने खेल भावना, एकता और फिटनेस के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।