बेकरिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेकरिया थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय तेल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, एक टैंकर और एक पिकअप जब्त की है।
होटल के पीछे चल रहा था काला खेल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खोखरिया नाल स्थित बालाजी होटल के पीछे टैंकरों के लॉक तोड़कर अवैध रूप से तेल निकाला जा रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम और बेकरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 फरवरी की रात को दबिश दी। आरोपी मोटर और पाइप के माध्यम से टैंकरों का सील-लॉक तोड़कर तेल निकाल रहे थे। वहीं मौके पर स्थित गोदाम से पुलिस को 81 ड्रमों में भरा 16,700 लीटर और टैंकर में भरा 20,000 लीटर अवैध पेट्रोलियम मिला। 36,700 लीटर तेल, एक टैंकर, एक पिकअप और चोरी में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए।इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो मुख्य आरोपियों को दबोचा है, जो राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से ताल्लुक रखते हैं। वहीं पुलिस टीम ने डावल चितलवाना, जालौर निवासी प्रकाश पुत्र फगलुराम और खेड़ा आलमसर धनाऊ, बाड़मेर निवासी विशनाराम पुत्र कुम्भाराम को गिरफ्तार किया हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।