गोगुंदा। कस्बे के राजकीय कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रंगभरणी एकादशी के पावन अवसर पर अध्यात्म और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। चाटियाखेड़ी स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य फागोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बाबा महाकाल और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
भजनों की स्वरलहरी और जयकारों की गूंज
कार्यक्रम में द्वितीय, तृतीय और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री कृष्ण और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रीकृष्ण के फाग गीतों और होली के पारम्परिक भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।फूलों की होली और सामूहिक कीर्तन
फागोत्सव का मुख्य आकर्षण फूलों की होली और गुलाल का खेल रहा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। सामूहिक कीर्तन के दौरान छात्र-छात्राएं भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक रंगों से सराबोर हो गया। छात्रो ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल एकता और प्रेम की भावना जगाते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को भी सुदृढ़ करते हैं।सफल और अनुशासित आयोजन
कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसपी ग्लोबल द्वारा किया गया। उनके प्रभावशाली और अनुशासित प्रबंधन के कारण पूरा उत्सव सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक दर्शन किए और अपने उज्ज्वल भविष्य व ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। अध्यात्म, संस्कृति और आपसी सौहार्द का संदेश देता यह फागोत्सव महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।