Home » प्रदेश » दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा

दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा

उदयपुर। अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत पालीवाल तथा महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा। अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत पालीवाल प्रार्थी सुरेश सालवी द्वारा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ को अवगत करवाया कि वह वर्ष 2009 से परिचारक के पद पर कार्यरत है।
प्राकृतिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बीना गुप्ता एवं उनके पति डॉ. महेश गुप्ता जो कि अतिरिक्त निदेशक पद पर कार्यत है। यह दोनों अधिकारी प्रार्थी सुरेश सालवी से द्वेषपूर्ण भावना रखते हैं और जागतिगत परेशान करते हुए अपशब्दों का भी उपयोग करते हैं तथा प्रार्थी को डराया धमकाया जाता है। प्रार्थी द्वारा पूर्व में भी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से कई बार शिकायत की थी और प्रधानाचार्य ने इनको कई बार मौखिक रूप से समझाया लेकिन स्थिति जस की तस है।
प्रार्थी को द्वेषतापूर्ण मैनहॉल, चिकित्सा कक्ष, स्टाफ कक्ष, स्त्री बहिरंग कक्ष, रसोईघर, कार्यालय, चिकित्सक स्टाफ कक्ष, जरवस्था कक्ष, पंजीयन कक्ष, स्त्री अतरंग कक्ष, औषधि कक्ष, पुरुष अतरंग कक्ष, औषधि भंडार कक्ष, पुरुष वाष्प स्नान कक्ष, महिला वाष्प स्नान कक्ष, भंडार कक्ष, बाहर का बरामदा, अंदर का बड़ा चौक, पुरुष व महिला वाष्प स्नान के बाहर का बरामदा, पुरुष व महिला वाष्प स्नान कक्ष के अंदर के 10 बाथरूम सभी की साफ सफाई का कार्य प्रभारी डॉ. बीना गुप्ता द्वारा प्रार्थी को दिया गया था। पूर्व में यह सभी कार्य आठ परिचारकों द्वारा किया जाता था परंतु वर्तमान में सात परिचारक सेवानिवृत होने के कारण केवल एक व्यक्ति स्वयं प्रार्थी परिचारक पद पर कार्यरत है।

अखिल राजस्थान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थी को प्रभारी द्वारा जातिगत नीचा दिखाने एवं मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। प्रार्थी द्वारा डॉ. महेश गुप्ता अतिरिक्त निदेशक संभाग का दबदबा दिखाकर प्रार्थी को परेशान किया जाता है प्रार्थी को अकेले ही परिचारक को रात्रि कारण ड्यूटी पर लगाया जाता है तथा स्वीपर का कार्य भी करवाया जाता है। परिचारक द्वारा मरीजों की चिकित्सा नहीं करने पर राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की धमकी देकर परेशान किया जाता है।
विगत कई दिनों से डॉ. बीना गुप्ता एवं उनके पति डॉ. महेश गुप्ता द्वारा प्रार्थी को दुर्भावनापूर्ण ढंग से लगातार जातिगत गालियाँ दी जा रही हैं तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रार्थी से जॉब वर्क के अतिरिक्त जबरन लैट्रिन-बाथरूम की सफाई करवाई जाती है तथा ड्यूटी समय में जानबूझकर परेशान किया जाता है। प्रार्थी दिव्यांग एवं आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है, जिससे उसकी स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है।

संयुक्त महासंघ के आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि जिला कलक्टर से संघ से निवेदन किया है कि उपरोक्त दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही कर प्रार्थी को राहत प्रदान करें तथा प्रार्थी को मानसिक, सामाजिक एवं कार्यस्थल पर पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस दौरान राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष व अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, सयुंक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल, जिला महामंत्री लच्छीराम गुर्जर, आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान, आयुर्वेद परिचारक संघ से अशोक भट्ट, रमेश मीणा, सुरेश सालवी, चुन्नीलाल जी भोई पूर्व जिलाध्यक्ष, मांगीलाल मीणा, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील से विनोद शर्मा, हीरालाल गमेती, महिला संगठन मंत्री कमलेश चौधरी, महिला संयुक्त मंत्री कैलाश कुंवर, संगठन महामंत्री मदनलाल सिंगाडिया, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड से मुकेश शर्मा, पशुपालन संघ से खेमराज मीणा, मंसाराम अहारी, राजस्थान हैंडपंप मिस्त्री संघ से नन्दलाल लबाना, हीरालाल चंदेरिया, राजस्थान राज्य अधीनस्थ संघ से प्रकाश चंद खटीक, राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ से भेरुलाल कलाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ से कमलेश सेन, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक स्नातक से शंकर नकवाल, निलेश यादव सहित पटवार संघ के प्रवीन मेनारिया मौजुद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!